समस्तीपुर, मई 4 -- मोरवा। प्रखंड क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत के रजखा रामपुर के वार्ड 4 में दो दिन पूर्व हुये चाकूबाजी की घटना में आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ताजपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में आरोपित लक्ष्मी दास की पत्नी संगीता देवी और उसके पुत्र रमेश दास को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। बताया जाता है की चाकूबाजी की घटना में सुंदेश्वर पंडित के पुत्र शिवकुमार पंडित के पेट में चाकू मार दिया। यह भी पढ़ें- चाकूबाजी मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...