बहराइच, मई 14 -- बहराइच, संवाददाता । चाकू से वार कर युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूर्व में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की थी। इससे हमलावर ने फिर हमला कर चाकू मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दरगाह थाने के सालारगंज निवासी मोहम्मद कमर पुत्र असगर अली पर मंगलवार दोपहर में 2:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के आसिफ ने चाकू से हमला कर गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे आनन फानन में घायलावस्था में मेडिकल कालेज लाए जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंच घायल के बयान लिए। चिकित्सकों ने घायल को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

हिं...