चाकूओं से गोदकर हत्या में आरोपी को 8 साल कैद
झांसी, सितम्बर 5 -- झांसी। 30 लाख रुपए के लेनदेन पर हुए विवाद में चाकूओं से गोदकर विनोद यादव की हत्या की गई थी। हत्याकांड के आठ साल बाद आरोपी पर आरोप सिद्ध हुआ है। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या एक आदित्य चतुर्वेदी की अदालत ने दोषी करार देते हुए आरोपी को आठ साल की कैद की सजा सुनाई। इसके अलावा दस हजार रुपए अर्थदंड से भी दंडित किया है। अभियोजन पक्ष के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र रावत व रवि प्रकाश ने बताया कि गांव सेमरी निवासी भगवत सिंह ने एक जुलाई 2018 को थाना शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उनका भाई विनोद यादव उर्फ माते अपनी उधारी का दिया हुआ तीस लाख रुपया लेने नई बस्ती के खाई मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर विश्वकर्मा के घर गया था। जहां दोनों के पैसे के लेनदेन को लेकर कहा सुनी होने पर चंद्र शेखर ने आवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.