रुद्रपुर, मार्च 22 -- सितारगंज। पुलिस ने दो युवकों को चाकू, तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सिडकुल चौकी इंचार्ज जगह सिंह शाही ने बताया कि रविवार को गश्त के दौरान सिडकुल फेज-2 तिराहा के पास बाइक रोकने व तलाश लेने पर प्रणाम वैद्य पुत्र राहुल वैद्य निवासी पूर्वी उकरौली के पास से तमंचा 12 बोर व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। दूसरे बाइक सवार मंजीत सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी पूर्वी उकरौली के कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक भी सीज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...