जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- मेदिनीपुर के हाड़तोड़ा मैदान क्षेत्र में रविवार सुबह की घटना मृतकों में दो शिशु हाथी में शामिल, बिजली तार की चपेट में आने से गई जान यह भी पढ़ें- चाकुलिया: पश्चिम बंगाल में करंट से दो शिशु हाथी समेत तीन हाथियों की मौत चाकुलिया(जमशेदपुर), संवाददाता पूर्वी सिंहभूम के सटे बंगाल की सीमा में रविवार सुबह करंट लगने से एक मादा हाथी और उसके दो शिशुओं की मौत हो गई। यह हादसा पश्चिम मेदिनीपुर के हाड़तोड़ा मैदान की है। रविवार की सुबह 11000 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से हाथियों की दर्दनाक मौत हुई। सुबह खेत में स्थानीय ग्रामीणों ने हाथियों को मृत अवस्था में देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वन विभाग ने तीनों हाथियों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शवों को ...