घाटशिला, जुलाई 28 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इससे जान और माल का भारी नुकसान हो रहा है। हाथियों से सुरक्षा को लेकर वन विभाग द्वारा किए गए तमाम उपाय नाकाम साबित हुए हैं। हाथियों के हमले से मौत का सिलसिला जारी है। वर्ष 2026 में हाथियों के हमले से अब तक एक महिला समेत पांच लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग घायल हो चुके हैं। सोमवार की सुबह 5:45 बजे कालियाम पंचायत के कालियाम गांव में एक हाथी के हमले से अनिल महतो (60) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उनका 10 वर्षीय नाती बाल बाल बच गया। यह भी पढ़ें- हाथियों का उत्पात रोकने में सरकार विफल : डॉ. गोस्वामी ‌जानकारी के मुताबिक वर्ष 2026 में विगत चार फरवरी को सरडीहा पंचायत के बांकशोल के खगेन हेंब्रम (52), चार मई को बड़ामारा पंचायत के चौठिया की दुलारी मुर...