जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर : झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदान का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। सुबह की धीमी शुरुआत के बाद, दोपहर होते-होते मतदाताओं का हुजूम बूथों पर उमड़ पड़ा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी दोपहर 01:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, चाकुलिया नगर पंचायत ने मतदान के मामले में अर्धशतक पूरा कर लिया है। चाकुलिया नगर पंचायत के मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए महज 6 घंटों में 50.1% मतदान कर दिया है। यहाँ के 18 केंद्रों पर ग्रामीण और शहरी मतदाताओं का संगम देखने को मिल रहा है। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में भी मतदान की स्थिति काफी सुधरी है और यह 38.4% पर पहुँच गया है। यहाँ सुबह के हंगामे के बाद अब स्थिति सामान्य है और लोग शांतिपूर्ण ढंग से वोट डाल रहे हैं। मानगो नगर निगम, जो शहरी इलाका होने के कारण...