घाटशिला, मार्च 10 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया के गायत्री शक्ति पीठ की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को गायत्री परिवार के तत्वावधानमें वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। महायज्ञ में अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महायज्ञ के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार लोधा, राजेंद्र कुमार लोधा, विवेकानंद लोधा, मिट्ठू मल्लिक समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...