जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- झारखंड के चाकुलिया से ओडिशा में बुरामारा तक 59.96 किमी नई लाइन योजना को अक्तूबर तक वन विभाग से एनओसी मिल सकती है। वन विभाग लाइन को लेकर डीजीपीएस (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) सर्वे करा रहा है। जबकि, ओडिशा अंतरिक्ष केंद्र भी नई लाइन के लिए चिह्नित जमीन की सैटेलाइट जांच कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2024 में नई लाइन की आधारशिला रखी थी। इसके बाद से झारखंड व ओडिशा में नई लाइन को लेकर जमीन अधिग्रहण व अन्य प्रक्रिया शुरू है। रेलवे में करीब 1459 करोड़ रुपये से बनने वाली चाकुलिया से बुरामारा नई लाइन के तैयार होने से तीन राज्यों (झारखंड, बंगाल एवं ओडिशा) के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा। करीब आधा दर्जन नए स्टेशन बनने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। वहीं, रेलवे में भी मालगाड़ियों के लिए एक नया...