जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता चाकुलिया-बुरामारा नई रेल लाइन का निर्माण अगले पांच वर्षों में पूरा होगा। दोनों स्टेशनों के बीच सात ब्लॉक स्टेशन बनाए जाएंगे। रेलवे नई लाइन के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में जुटा है।

नई रेल लाइन की जानकारी बताया जाता है कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को जोड़ने वाली यह नई रेल लाइन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन संचालन के अनुरूप विकसित की जाएगी। कुल 59.96 किलोमीटर लंबी इस नई लाइन में झारखंड क्षेत्र में 39.70 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जाएगा, जबकि शेष हिस्सा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में होगा। मालूम हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2024 में एक साथ तीन नई रेल लाइनों की आधारशिला रखी थी। इनमें 1,459 करोड़ रुपये की लागत से चाकुलिया से बुरामारा तक 59.96 किलोमीटर ल...