घाटशिला, जनवरी 31 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए एक और वार्ड पार्षद के लिए नौ संभावित उम्मीदवार ने नामांकन पत्र खरीदे। अध्यक्ष पद के लिए नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा निवासी चंदना मुर्मू नामांकन पत्र खरीदे। इस तरह अध्यक्ष पद के लिए आज तक चार महिलाओं ने नामांकन पत्र खरीदे। वहीं वार्ड पार्षद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या 31 हो गई है। शुक्रवार को जिन नौ संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे उनमें वार्ड संख्या 11 से संगीता मिश्रा, सुनीता सिंह और रीमा दास, वार्ड संख्या 10 से विवेकानंद लोधा, वार्ड संख्या पांच से बापी पोलाई, लालटू दास ,सरोज राय और वार्ड संख्या चार से मनोज कु...