घाटशिला, फरवरी 27 -- चाकुलिया,संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव-2026 में 23 फरवरी को मतदान के बाद 27 फरवरी को जमशेदपुर में मतगणना होगी। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गयी हैं। गुरुवार को दिनभर हार और जीत को लेकर चर्चाएं होती रहीं। सर्वाधिक चर्चा अध्यक्ष पद को लेकर हुई। नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन, भाजपा समर्थित चंदना मुर्मू, जेएलकेएम समर्थित संध्या रानी सरदार और निर्दलीय प्रत्याशी शिलावती टुडू के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद होगा। इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को हार की हैट्रिक बचाने की चुनौती है। वहीं भाजपा के लिए बादशाहत कायम रखने की चुनौती है। अध्यक्ष पद से भाजपा सांसद विद्युतवरण महतो और झामुमो विधायक समीर कुमार मोहंती की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। वैसे झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.