घाटशिला, फरवरी 26 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव-2026 में मतदान के बाद वार्ड नंबर-10 सबसे चर्चित बन गया है। इस वार्ड में चार उम्मीदवार हैं और किसकी होगी जीत, इसपर चर्चाओं का बाजार गरम है।‌ चौक-चौराहों और चाय की दुकानों पर हार और जीत पर खूब चर्चा हो रही है। उम्मीदवारों के समर्थक मतों के जोड़ और घटाव में जुटे हैं।‌ सभी उम्मीदवारों के समर्थक अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस वार्ड में पूर्व पार्षद देवानंद सिंह, राजकुमार सिंह, राजकुमार मिश्रा और विवेकानंद लोधा में कड़ा मुकाबला है। सभी उम्मीदवारों ने अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए काफी मेहनत की है। इस वार्ड में 1126 वोटरों में 731 में वोट डाले हैं। इस वार्ड की खास बात यह है कि लगभग अनेक मतदाताओं के नाम वार्ड नंबर 12 की मतदाता सूची में शामिल हो गया है। ‌इसी तरह वार्ड नंबर 12...