घाटशिला, फरवरी 15 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड में जंगल और झाड़ियों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की दोपहर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 12 के दिघी गांव से सटे जंगल में भीषण आग लग गई। इससे गांव में अफरा तफरी मच गयी। यह आग चाकुलिया - माटिहाना मुख्य सड़क के पश्चिमी दिशा में जंगल झाड़ियों से होते हुए गांव की तरफ बढ़ने लगी। ऐसा होते देख ग्रामीण पानी डाल कर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी हो कि विगत शुक्रवार को भी दिघी एवं चौठिया गांव के बीच स्थित जंगल में भयानक आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाना पड़ा था। अगलगी की इन बढ़ती घटनाओं के कारण जंगलों से सटे गांवों के ग्रामीण काफी भयभीत हैं। क्योंकि जंगल की आग से गांव में भी आग लगने का खतरा बढ़ गया है।

हिंदी ह...