घाटशिला, मार्च 1 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव 2026 संपन्न हो गया। अध्यक्ष के साथ 12 वार्डों में वार्ड सदस्य भी निर्वाचित हो गए। अधिकांश वार्ड सदस्य झामुमो से जुड़े हैं। अब उपाध्यक्ष का चुनाव वार्ड सदस्य करेंगे। उपाध्यक्ष के लिए झामुमो खेमा में जोड़-तोड़ भी शुरू हो गया है। ऐसे में अहम सवाल खड़ा है कि उपाध्यक्ष का ताज किसके सिर पर होगा। वैसे उपाध्यक्ष पद की रेस में वार्ड आठ के निर्विरोध निर्वाचित वार्ड सदस्य मो नजीमुद्दीन उर्फ मोहम्मद गुलाब, वार्ड 10 में निर्वाचित वार्ड सदस्य राजकुमार मिश्रा और वार्ड पांच में निर्वाचित वार्ड सदस्य संजय घोष हैं। उपाध्यक्ष पद को लेकर इन तीनों के नाम की खूब चर्चा हो रही है। क्योंकि उक्त तीनों वार्ड सदस्य विधायक समीर कुमार मोहंती के करीबी हैं। लिहाजा विधायक के लिए उपाध्यक्ष के लिए जोड़ तोड़...