घाटशिला, मार्च 18 -- घाटशिला। चाकुलिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा बने हैं।बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना था ,लेकिन सभी 12 वार्ड सदस्यों ने राजकुमार मिश्रा को निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित कर दिया । इससे पूर्व नगर पंचायत के सभी सदस्यों को एसडीओ सुनील चंद्र द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन राजकुमार मिश्रा के निर्विरोध चुने जाने के बाद चुनाव की प्रक्रिया को समाप्त कर उन्हें नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद एसडीओ सुनील चंद ने प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...