चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में नमस्ते दिवस मना
घाटशिला, जुलाई 15 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वाधान में अपना तीसरा 'नमस्ते दिवस' मनाया गया। यह आयोजन सीवर और सेप्टिक टैंक की मैनुअल सफाई को पूरी तरह खत्म करने, स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और उन्हें आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने से जुड़ा है। सभी सफाई कर्मियों को सुरक्षा आधारित सफाई कार्य और सेफ्टी किट के महत्व की जानकारी दी गई। नगर पंचायत सफाई कर्मियों को आई डी कार्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद शतदल महतो, मौसमी मल्लिक, पार्षद प्रतिनिधि असगर हुसैन, राजेश नमाता, नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता अनीश कुमार, मिता राय, रोहित लकड़ा, हरिमोहन पनिका, असीम नाथ, अरुण कुमार महतो उपस्थित रहे। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.