चाकुलिया नगर पंचायत: जनप्रतिनिधियों ने पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया
घाटशिला, मई 13 -- चाकुलियाः चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार के मनोहर के घर से सुलेखा दास के घर तक और वार्ड संख्या छह के वंदना महापात्र के घर से नगर भवन के मुख्य गेट तक स्वीकृत पीसीसी पथ निर्माण कार्य का नपं अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, पार्षद मलय रुहीदास, शतदल महतो समेत अन्य ने बुधवार को नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए जन प्रतिनिधियों ने कहा कि उक्त पथ निर्माण कार्य शहरी परिवहन व्यवस्था मद से स्वीकृत हुआ है। कहा कि पथ निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.