घाटशिला, फरवरी 15 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव-2026 में अध्यक्ष पद के लिए चार महिला उम्मीदवारों में रोचक मुकाबला होने के आसार हैं। सभी उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार अभियान रफ्तार पकड़ चुका है। डोर-टू-डोर जाकर सभी उम्मीदवार अपने समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं वाहनों से भी प्रचार किया जा रहा है। झामुमो, भाजपा और जेएलकेएम ने अपनी समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव में पूर्व पार्षद और नपं चुनाव 2018 में अध्यक्ष पद से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाली सोमवारी सोरेन को झामुमो ने अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने चंदना मुर्मू को अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया है। वहीं नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष संध्या रानी सरदार जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार हैं तो शिलावती टु...