घाटशिला, मार्च 10 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीका-अक्षत लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रभारी प्राचार्य राम नाथ सिंह के द्वारा अतिथियों का स्वागत उद्बोधन किया गया एवं सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ,शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रखंड से वैसी दस शिक्षिकाओं ने भाग लिया जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं हैं। सभी शिक्षिकाओं को भी मोमेंटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अतिथि के रूप में डॉ मंजू रानी सिंह,लायंस क्लब, जमशेदपुर, डॉ नेहा तिवारी करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर अनिता सिन्हा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ...