घाटशिला, अप्रैल 15 -- चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे शीशाखून गांव के पास अवैध बालू का भंडारण कर माफिया पश्चिम बंगाल में बालू की तस्करी करते थे। यह खेल कई महीनों से चल रहा था। विगत मंगलवार को अंचल अधिकारी नवीन पुरती और थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में यहां से 3000 सीएफटी बालू को जब्त किया गया। इसके बाद यह तथ्य सामने आ रहा है कि बालू को पश्चिम बंगाल में भेजा जाता था। इस खेल में पश्चिम बंगाल का माफिया और कई स्थानीय लोग शामिल हैं।ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के बालीजुड़ी स्वर्ण रेखा नदी घाट और इससे सटे बहरागोड़ा प्रखंड के मुटूरखाम स्वर्ण रेखा नदी घाट से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन हो रहा है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने ज...