घाटशिला, जून 3 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के अमलागोड़ा गांव के वार्ड संख्या दो स्थित नामो टोला में पेयजल संकट गहरा गया है। टोला के लगभग 40 परिवार पिछले कई सालों से पीने के पानी के लिए परेशानियां झेल रहे हैं।

खराब सोलर जल मीनार पंचायत स्तर से स्थापित सोलर जल मीनार दो साल से खराब है।

जर्जर सरकारी कुआं टोला में त्रिलोचन बारीक की जमीन पर बना सरकारी कुआं जर्जर है।

दूषित पानी की समस्या ग्रामीण विवश होकर इस दूषित पानी को कपड़े से छान कर पीने को मजबूर हैं।

मरम्मत के लिए प्रस्ताव ग्राम प्रधान अरुण बारिक ने कहा कि कुआं की मरम्मत के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर पंचायत को भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...