घाटशिला, अगस्त 1 -- चाकुलिया: चाकुलिया के कालियाम पंचायत के राजाबासा जंगल से बड़ामारा पंचायत के मोहनडुंगरी जंगल में पहुंचे 22 जंगली हाथियों का दल विगत रात सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के चांदुआ साल जंगल में पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का यह दल वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम की निगरानी में चांदुआ जंगल पहुंचा है।विदित हो कि चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के कलसीमूंग से पश्चिम बंगाल का चांदुआ जंगल काफी करीब है। फिलहाल हाथी इसी जंगल में हैं। इससे कलसीमूंग, राजबांध, देवशोल के ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि पश्चिम बंगाल के चांदुआ जंगल से ग्रामीण हाथियों खदेड़ देंगे तो हाथी इस क्षेत्र में आकर भारी उपद्रव मचाएंगे। इसको लेकर ग्रामीण सतर्क हैं। राजाबासा जंगल से इन हाथियों के बंगाल चले जाने से कालियाम, जमुआ और बड़ामारा पं...