घाटशिला, मार्च 27 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गायत्री शक्तिपीठ में शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ धूमधाम से आयोजित हुआ। अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालुओं हवन किया। महायज्ञ के बाद दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच समिति द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा समेत राजेश कुमार लोधा, रवींद्र दत्ता, मिठू मल्लिक, छोटन मल्लिक, अजय शर्मा, राजेंद्र लोधा, मानिक सरदार, जितेन महतो, चैतन्य महतो, गुरुपद महतो, विवेकानंद लोधा, देवी महतो, झरना दास, अश्वनी पाल और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.