जमशेदपुर, फरवरी 27 -- जमशेदपुर। चाकुलिया और जुगसलाई के वार्ड पार्षद पद के वोटो की गिनती शुरू हो गई है। बताया जाता है कि दोनों जगह के छह छह वार्ड के वोटो की गिनती अभी हो रही है। मानगो के वार्डों की गिनती शुरू करने से पूर्व बैलेट पेपर के बंडल बनाने का काम शुरू है। उम्मीद है कि दोपहर 2 बजे तक जुगसलाई और चाकुलिया के वार्ड पार्षद के वोटो की गिनती खत्म कर विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...