घाटशिला, मार्च 10 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत स्थित पहाड़ और जंगलों के बीच बसे घाघरा गांव में भीषण पेयजल संकट है। गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। एक किमी दूर स्थित जलमीनार से या फिर घाघ झरना से पानी लाकर मध्याह्न भोजन बनाना पड़ रहा है। गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्थापित चापाकल पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा है। सबमर्सिबल चालू करने से भी पानी नहीं निकलता है। इस स्थिति में स्कूल के 64 विद्यार्थियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए स्कूल से करीब 700 मीटर दूर स्थित घाघ झरना का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि स्कूल की रसोइया प्रतिमा सिंह को मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए भी झरने से ही पानी ढोकर लाना पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.