घाटशिला, मार्च 18 -- चाकुलिया। चाकुलिया थाना में मंगलवार को रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक अंचल अधिकारी नवीन पुरती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन रवींद्र नाथ मिश्रा ने किया। अंचल अधिकारी नवीन पूरती ने उपस्थित लोगों के साथ रामनवमी और ईद को शांतिपूर्ण और आपसी एकता तथा भाईचारे के साथ मनाने की बात कही। उन्होंने लोगों से अपील की कि शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी और ईद का उत्सव मनायें। बैठक में प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा, सिटी मैनेजर प्रभात मिंज, वार्ड पार्षद असगर हुसैन, सतदल महतो, मौसमी मल्लिक,अखाड़ा समिति के संयोजक दिनेश सिंह, रमाकांत शुक्ला,पतित पावन दास, मिन्हाज अख्तर, दीपक सिंह समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...