घाटशिला, दिसम्बर 31 -- चाकुलिया। विभाग के निर्देश के आलोक में चाकुलिया नगर पंचायत के प्रशासक मोटाय बानरा के आदेश पर मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र में प्लास्टिक प्रतिबंध पर संयुक्त गठित टीम द्वारा जन जागरुकता सहित सघन जांच अभियान चलाया गया। दुकानदारों को सिंगल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग ना करने की चेतावनी दी गई। साथ ही जब्ती कार्रवाई करते हुए कईदुकानदारों से कुल 3400 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। प्रशासक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आज के अभियान में शामिल संयुक्त टीम में नगर मिशन प्रबंधक तमाल कांति महाकुड़, कनीय अभियंता अनीश कुमार, हरि मोहन पनिका, मीता राय आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...