घाटशिला, मार्च 11 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के समीप मेन पाइप लाइन फट जाने से पिछले एक माह से प्रतिदिन हजारों लीटर पीने का पानी बेकार बह रहा है। वहीं, बीते सात दिनों से पाइप की लीकेज बढ़ने से बाजपेयी नगर के 400 घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। क्योंकि जलापूर्ति की पाइप फटने रहने से पाइप में गंदगी प्रवेश कर रही है। गंदा पानी की आपूर्ति होने से उपभोक्ता परेशान हैं। पानी में बदबू आ रही है। वहीं, नगर पंचायत प्रशासन तमाशबीन बना है। सड़क के किनारे पाइप फट गई है। जलापूर्ति शुरू होने पर भारी मात्रा में पानी बहता रहता है। जब तक जलापूर्ति होती है तब तक पानी बहता रहता है। इससे सड़क के किनारे स्थित नाली पानी से भर गई।लोग बोले, पानी पीने योग्य बिल्कुल नहींबाजपेयी नगर निवासी बबलू जेना और विक्रम उपाध्याय ने बताया कि नगर...