घाटशिला, मई 29 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत में जंगलों के बीच बसे जामडोहरी गांव पिछले तीन दिनों से अंधेरे में है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले सोमवार की शाम को आयी आंधी से बिजली के पांच खंभे टूट कर गिर गये और चार खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली के तार भी टूट गए हैं। इसके कारण इस गांव में बिजली नहीं है। इससे जामडोहरी गांव के करीब 70 परिवार और सनघाटी गांव के झरनाडीह टोला के 30 परिवार पिछले तीन दिनों से अंधेरे में जी रहे हैं। उक्त दोनों गांव हाथी प्रभावित हैं। इसके कारण ग्रामीणों को हाथियों का डर सता रहा है。 यह भी पढ़ें- जमुआ पंचायत में कई खंभे टूटे, बिजली व्यवस्था चौपटहाथियों का डर ग्रामीणों ने कहा कि गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर माचाडीहा गांव के पास जंगल में हाथियों का एक दल है। हाथी कभी भी गांव में आकर उत्पात मचा स...