घाटशिला, मई 21 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत अंतर्गत हरिनिया गांव के कुचाशोली टोला के पास विगत मंगलवार की शाम आई आंधी और बारिश से 11000 वोल्ट के तार पर एक पेड़ की डाली गिर जाने से तार टूट गया। इसके कारण इस टोला में बिजली नहीं है। तार की मरम्मत नहीं होने से इस टोला में बुधवार तक बिजली बहाल नहीं हुई है। इसके कारण इस टोला के 13 परिवारों को प्रचंड गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई थी। परंतु अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली के लिए चक्काजाम ग्रामीण टूटे हुए तार की मरम्मत कर बिजली बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...