घाटशिला, अप्रैल 9 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में आगामी 10 और 11अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसकी जानकारी एसडीओ एहसान अख्तर ने दी है। उन्होंने बताया कि चाकुलिया पीएसएस एवं बालीबांध पीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में फोर पोल से चाकुलिया पीएसएस तक 33 केवी लाइन पर इंसुलेटर बदलने, पोल लगाने और डाली कताई-छटाई का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अत्यंत जरूरी होने पर यह कार्य किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...