घाटशिला, मार्च 5 -- चाकुलिया: होली के दिन चाकुलिया प्रखंड के कई इलाकों के जंगलों में आग धधकती रही। इससे जंगल से सटे गांव के ग्रामीणों में अफरा तफरी मची रही। वहीं वन विभाग की टीम भी खासी परेशान रही। वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में नाकाम रही। बहरागोड़ा अग्नि शमन केंद्र से दमकल गाड़ी आयी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा के पास जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल की आग गांव की तरफ बढ़ने लगी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। परंतु सफल नहीं हुए। वन विभाग की टीम पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु आग विकराल होती जा रही थी। फिर बहरागोड़ा से दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इसके बाद लोधाशोली और चौठिया गांव के बीच चाकुलिया - माटिहाना सड़क के किनारे स्थित जय माता दी फ्यूल स्टेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.