घाटशिला, जून 20 -- चाकुलिया वन विभाग कार्यालय परिसर में शनिवार को जंगली हाथियों से जान-माल की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी ने की, जबकि विधायक समीर कुमार महंती विशेष रूप से उपस्थित रहे। चाकुलिया, बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा के जनप्रतिनिधियों ने हाथियों के आतंक, ग्रामीणों की मौत, फसल नुकसान और राहत व्यवस्था की समस्याएं उठाईं। गुड़ाबांदा के प्रतिनिधियों ने 'तूफान' हाथी को गांवों से दूर खदेड़ने, क्विक रिस्पांस टीम और एंबुलेंस की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने हाथियों के साथ सेल्फी, वीडियो और रील बनाने वालों पर कार्रवाई की भी मांग की। विधायक ने प्रभावित क्षेत्रों में झाड़ियों की सफाई और सोलर लाइट लगाने का सुझाव दिया। डीएफओ ने तालाबों को गहरा करने, हाथियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने ...