घाटशिला, अप्रैल 21 -- चाकुलिया: चाकुलिया के हवाई पट्टी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दो जंगली हाथियों से बचने के लिए माचाडीहा की स्कूली छात्रा भागने के दौरान गिरकर जख्मी हो गई। ‌ इलाज के लिए परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। यहां इलाज करने के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक माचाडीहा गांव निवासी छात्रा सुकुल सोरेन सुबह करीब छह बजे अपनी साइकिल से मनोहर लाल 2 हाई स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह चाकुलिया हवाई पट्टी के समीप पहुंची। अचानक ही दो विशालकाय जंगली हाथी सामने आ गये। हाथियों को सामने देख छात्रा बुरी तरह घबरा गई और अपनी जान बचाने के लिए साइकिल वहीं छोड़कर झाड़ियों की ओर भागी। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: घाघरा में हाथियों के दल ने आम, कटहल और काजू की फसल को नष्ट किया भागने के क्रम में सुकुल सोरेन जमीन...