घाटशिला, मार्च 18 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र से सटी हवाई पट्टी सड़क पर बुधवार की सुबह में एक विशालकाय दतैल हाथी काफी देर तक घूमता रहा। सड़क पर आवागमन बंद हो गया। हाथी के कारण इस सड़क पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग दहशत में रहे। यह हाथी विगत मंगलवार की शाम को आया है और हवाई पट्टी क्षेत्र में घूम रहा है। इस हाथी के कारण नागानल मंदिर में पूजा करने जाने वाले श्रद्धालु भी दहशत में हैं। वहीं नागानल कॉलोनी और बीड़ी बस्ती के निवासी भी भयभीत हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग इस हाथी को जंगल में पहुंचाये। अगर यह हाथी इसी तरह घूमता रहा तो कोई अनहोनी हो सकती है। क्योंकि हवाई पट्टी सड़क से होकर शाम को कई गांवों के ग्रामीण आना जाना करते हैं। हाथी के हमले से किसी की जान भी जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.