घाटशिला, नवम्बर 19 -- चाकुलिया: चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रखंड के प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, जिला से आए डीआरसीएचओ डॉ रंजीत कुमार पांडा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रंजीत कुमार मुर्मू, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता गौतम कुमार दास, गोपन परिहारी, रशिद खान समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। समाचार लिखे जाने तक इस रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ है। रक्तदान करने का सिलसिला अभी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.