चाकुलिया: सिमदी के सिमदेश्वर मंदिर में चड़क पूजा आयोजित, शरीर में 151 आलपीन और जीभ में त्रिशूल घोंप कर भोक्ताओं ने की पूजा
घाटशिला, अप्रैल 14 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सिमदी गांव के सिमदेश्वर शिव मंदिर में परंपरा के मुताबिक मंगलवार को धूमधाम से चड़क पूजा आयोजित हुई। पूजा के दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भोक्ताओं ने जीभ और पीठ में कील घोंप कर भगवान शिव की आराधना की। कई भोक्ता 35 फीट की उंचाई पर उड़े।मंदिर के पास स्थित तालाब में भोक्ताओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की। इसके बाद अनेक भोक्ता तपती दोपहरी में जमीन पर लोटते हुए मंदिर पहुंचे। वहीं अनेक भोक्ता कांटों पर लेट कर मंदिर पहुंचे। सभी भोक्ताओं ने मंदिर की परिक्रमा की और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस मौके पर यहां जीभ फोड़ और रजनी फोड़ भी आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- चाकुलिया के सिमदी शिव मंदिर में चड़क पूजा आज भोक्ताओं ने अपनी जीभ में लोहे की कील घोंप कर भगवान शिव की आराधना की। भोक्ता गोपाल चंद्र नायक ने अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.