घाटशिला, अगस्त 31 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सिमदी, चालुनिया और बिरदोह पंचायत की महिलाओं साथ सोमवार को झामुमो नेताओं ने बैठक की। बैठक में आगामी सात सितंबर को प्रखंड कार्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा गया कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए हम लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। यह लड़ाई केवल किसी पार्टी की नहीं, बल्कि झारखंड के अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। यह भी पढ़ें- Godda News: 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को लेकर झामुमो की बैठक, हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने का निर्णय मौके पर प्रखंड प्रमुख ध...