घाटशिला, मई 12 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में कालियाम मोड़ से मेम क्लब तक ग्रामीण कार्य विभाग के तहत हो रहे सड़क निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। मंगलवार को कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम और ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया। मुखिया ने कहा कि कालीकरण का कार्य सही तरीके से नहीं हो रहा है। धूल पर ही कालीकरण हो रहा है। ‌रोलर भी नहीं चलाया जा रहा है। मुखिया ने कहा कि इसको लेकर वे उपायुक्त को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे। विरोध के मौके पर प्रफुल्ल नायक, हरे नायक, सुबोध नायक, जादू हांसदा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बनियां पीसीसी सड़क में दरार से ग्रामीणों में नाराजगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...