घाटशिला, मार्च 14 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बीरदोह पंचायत अंतर्गत पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे श्यामसुंदरपुर गांव से ढेंगाम तक सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए परेशानियों की सबब बनी है। करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आए हैं और दर्जनों गड्ढे हैं। इस स्थिति में ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय आने में भी परेशानियां होती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त सड़क का निर्माण 10 साल पूर्व हुआ था। आज की सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक मिश्रीकांटा से सड़क का निर्माण हुआ है। सूचना बोर्ड में सड़क का निर्माण कार्य मिश्रीकांटा से श्यामसुंदरपुर तक दर्शाया गया है। परंतु ढेंगाम से श्यामसुंदरपुर तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। ढेंगाम से टुकदा की ओर सड़क का निर्माण हो रहा है। जबकि ढेंगाम से श्यामसुंदरपुर तक सड़क...