घाटशिला, अप्रैल 9 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में चापाकल खराब होने के कारण ग्रामीण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी के दौर में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक चापाकलों की मरम्मत नहीं हो रही है। जानकारी के अनुसार पंचायत में 26 चापाकल खराब हैं। इस संबंध में पंचायत की मुखिया हिरामनी हांसदा ने बताया कि पंचायत में कुल 26 चापाकल खराब हैं। इसकी सूचना उन्हें है। उन्होंने कहा कि पंचायत में चापाकल मरम्मत कराने की फंड नहीं होने के कारण खराब चापाकलों की मरम्मत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी को देकर खराब चापाकलों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने की मांग की है। ताकि लोगों को पेयजल की संकट से निजात मिल सके। विभाग के पदाधिकारी द्वारा आश्वा...