घाटशिला, जून 4 -- चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी अभि नायक नामक युवक बहला फुसला कर विगत दिनों ले भागा था। इस संबंध में लड़की के परिजन ने उक्त युवक के खिलाफ चाकुलिया थाना में मामला दर्ज कराया था। थाना में बंगाल के युवक अभि नायक उर्फ रंजन नायक के खिलाफ पुलिस ने थाना में कांड संख्या 8/26 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...