घाटशिला, मार्च 11 -- चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शव दाह गृह निर्माण को लेकर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार को बुधवार को एक पत्र सौंपा है।विधायक ने पत्र के माध्यम से बताया कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में वर्तमान में शव दाह के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इसके कारण स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने गंधरूपी नदी घाट में दाह संस्कार भट्टी (शवदाह गृह) के निर्माण की मांग करते हुए मंत्री से आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है। विधायक ने उम्मीद जताई कि सरकार इस जन हित से जुड़े विषय पर जल्द सकारात्मक पहल करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...