घाटशिला, जून 5 -- ​चाकुलिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड के सुनसुनिया और मुटुरखाम गांव में जोहार भारत फाउंडेशन के सचिव की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पद्मश्री जमुना टुडू उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दोनों गांवों में पौधे लगाये गये।​इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और भावी पीढ़ी के लिए जल,जंगल और जमीन की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। पद्मश्री जमुना टुडू ने महिलाओं और ग्रामीणों को पेड़ों की महत्ता बताते हुए हर घर में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी बच्चों की तरह देखभाल करने की अपील की।​इस यह भी पढ़ें- सिजुआ में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर ...