घाटशिला, अप्रैल 14 -- चाकुलिया: चाकुलिया स्थित विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने देश के संविधान का निर्माण कर हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। यह भी पढ़ें- संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की मनाई जयंती यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.