घाटशिला, फरवरी 27 -- चाकुलिया: बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सबर (सबर टाइटल), धोबी (धोबी टाइटल) एवं बेहरा (बेहरा टाइटल) समाज के अनेक लोग अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में आते हैं। किंतु खतियान में जाति के स्थान पर केवल टाइटल अंकित होने के कारण उनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है।विधायक ने कहा कि टाइटल दर्ज होने के कारण वास्तविक जाति की पहचान में प्रशासनिक अड़चन आ रही है। जिससे संबंधित परिवार छात्रवृत्ति, आरक्षण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश एवं व्यावहारिक नीति बनाई जा...