घाटशिला, जून 11 -- चाकुलिया: चाकुलिया के पशु चिकित्सालय परिसर में गुरूवार को वित्तीय वर्ष 2025 - 26 के 10 लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 10 यूनिट बकरा - बकरी का वितरण किया गया। एक लाभुक को एक यूनिट में आठ बकरी और दो बकरा दिया गया। इस अवसर पर जिला परिषद की सदस्य धरित्री महतो, प्रखंड पशु पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार महंता, सरडीहा पंचायत की मुखिया दानगी सोरेन आदि उपस्थित थे। मौके पर धरित्री महतो ने कहा कि बकरी- बकरा पालन से लाभुकों की आय में वृद्धि होगी। लाभुक बेहतर तरीके से बकरा - बकरियों का पालन करें और अपनी आय बढ़ाएं। डॉ महंता ने बताया कि बकरा और बकरियों के लिए लाभुकों को दवाएं भी प्रदान की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...