घाटशिला, फरवरी 15 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के राजबांध गांव निवासी राजेश महतो(16) नामक छात्र विगत 13 फरवरी से लापता हैं। राजेश महतो चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल का छात्र है। राजेश महतो की मां तिलकतमा महतो ने रविवार को चाकुलिया थाना में इसकी लिखित सूचना दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार राजेश महतो 13 फरवरी को सुबह नौ बजे अपने घर से साइकिल पर सवार होकर चाकुलिया बाजार निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं आया हैं। तमाम सगे संबंधियों के यहां उसकी खोजबीन की गई। परंतु अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। उसके लापता होने से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...