घाटशिला, जून 7 -- चाकुलिया: गर्मियों में मिलने वाला औषधीय गुणों से भरपूर जामुन के पेड़ फलों से लद गये हैं। फल पकने लगे हैं और फलों को तोड़ कर ग्रामीण बाजारों में बेचने लगे हैं। फिलहाल स्थानीय बाजारों में 160 रूपये प्रति किलो की दर से जामुन बिक रहा है। यही जामुन कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 200 से 250 रुपए किलो के दर से बिकता है। छोटे व्यवसायी ग्रामीणों से जामुन खरीद कर बड़े शहरों में बेचते हैं। चाकुलिया वन क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में मिलने वाला जामुन एक प्रमुख वनोत्पाद है। यह ग्रामीणों की आय का प्रमुख जरिया है। परंतु जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई और पुराने पेड़ों के नष्ट होने से जामुन के पेड़ों की संख्या घटने के साथ ही इसका उत्पादन भी कम हुआ है। इसका असर ग्रामीणों की आय पर पड़ा है। अनेक ग्रामीणों ने अपनी रैयत जमीन पर भी जामुन के पेड़...